जवाहर मार्केट पावरहाउस के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन, 6 करोड़ 56 लाख की लागत से होगा विकास

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई। जवाहर मार्केट पावरहाउस के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन बुधवार को वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन एवं महापौर नीरज पाल की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में जवाहर मार्केट के व्यापारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जवाहर मार्केट पावरहाउस के उन्नयन कार्य के लिए 6 करोड़ 56 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत राशि से प्रस्तावित उन्नयन कार्यों को मूर्त रूप दिया जाएगा। इससे मार्केट की व्यवस्थाओं में सुधार के साथ व्यापारियों एवं यहां आने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रिकेश सेन ने कहा कि जवाहर मार्केट क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है। मार्केट के उन्नयन से यहां सुविधाओं का विस्तार होगा और व्यापारियों को बेहतर कारोबारी वातावरण उपलब्ध होगा।

महापौर नीरज पाल ने कहा कि शहर के प्रमुख बाजारों में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के विकास एवं व्यवस्थित उन्नयन पर नगर निगम द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। जवाहर मार्केट पावरहाउस का उन्नयन भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कार्य है।

कार्यक्रम में मार्केट के व्यापारियों ने उन्नयन कार्य के लिए स्वीकृत राशि और विकास कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। व्यापारियों ने कहा कि लंबे समय से आवश्यक उन्नयन कार्य पूरा होने से मार्केट की व्यवस्थाओं में सुधार होगा और इसका सीधा लाभ व्यापारियों एवं आम नागरिकों को मिलेगा।

इस अवसर पर परियोजना कार्यपालन अभियंता नितेश मेश्राम, पार्षद विनोद चेलक, त्रिलोचन सिंह सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ तैयार कर रहा है इको-रेस्टोरेशन पालिसी, केरल के बाद देश का होगा दूसरा राज्य