बच्चों ने‌ जाना गुड टच बेड टच, रक्षा टीम ने बताया “सेल्फ डिफेंस”

Share this

 

 

 

 

 

दुर्ग न्यूज, 7 फरवरी। ग्राम अरसनारा में श्री शंकराचार्य कालेज के विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए एनएसएस कैंप में दुर्ग पुलिस की रक्षा टीम ने वहां उपस्थित स्कूल के बच्चे एवं शिक्षकों को हमर बेटी हमर मान अभियान के तहत आत्म सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बेटियों को विपरीत परिस्थितियों में सेल्फ डिफेंस कैसै करना है इसकी जानकारी रक्षा टीम ने दी। साथ ही स्कूली बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में भी बताया गया। रक्षा टीम ने बच्चों की सुरक्षा के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर को भी नोट कराया। महिलाओं एवं शिक्षिकाओं को उनके लाभ के लिए बनाए गए कानूनों की भी विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए सेल्फ डिफेंस सिखाया गया।

Share this
READ MORE  BREAKING NEWS - सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी ही बने रहेंगे, पदोन्नति आदेश स्थगित