भिलाई का व्यक्ति आन लाइन ठगी का शिकार, खाते से पार हो गए एक लाख

Share this

भिलाई, 25 फरवरी। शहर के एक व्यक्ति के साथ 99 हजार रुपए की धोखाधड़ी हो गई। यह व्यक्ति ड्राइविंग लाइसेंस की होम डिलीवरी का इंतजार कर रहा था।वह अपने मोबाइल से डिलीवरी ब्वाय को ट्रैक कर रहा था। इसी बीच अनजान का फोन आया और उसने लोकेशन नहीं मिलने की बात कही और एक फॉर्म ऑनलाइन भेजने की बात कहते हुए 2 रुपए यूपीआई के जरिए भेजने कहा। इसके बाद उस व्यक्ति के खाते से 99 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में भिलाई भट्टी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-2 निवासी घनानन्द त्रिपाठी के साथ यह धोखाधड़ी हुई है। श्री त्रिपाठी ने शिकायत में बताया कि उनको ड्रायविंग लायसेंस की डिलीवरी होने वाली थी। जिसके लिए वह अपने मोबाइल फोन से ट्रैक कर रहे थे। इस बीच 30 जनवरी को मोबाइल पर एक लिंक आया जिसके साथ लिखा था कि आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस को यहां से ट्रैक कर सकते हैं। लिंक खोलने पर उसमें मोबाइल नंबर 8252652702 लिखा था। घनानंद ने अपने मोबाइल नंबर 7587144922 से 8252652702 पर फोन किया तो उधर से अनजान व्यक्ति ने कहा कि उन्हे उसका लैंडमार्क नहीं मिल रहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इसके बाद उस कॉलर ने कहा एक फॉर्म भेज रहा हूं जिसकी कीमत मात्र 2 रुपए है। कॉलर ने फार्म भरकर मोबाइल नंबर 8252652702 पर UPI के जरिए 2 रुपए भेजने कहा। इस पर घनानंद ने वैसा ही किया लेकिन पेमेंट फेल हो गया। इसके बाद दूसरे दिन 31 जनवरी को घनानंद के सेक्टर-1 स्थित एसबीआई के बैंक खाता क्रमांक 10621686409 से दो बार में 89999/- एवं 9999/- रुपए कुल 99,998/- रुपए ट्रांसफर हो गए। यह रुपए खाता क्रमांक 303110926702 में ट्रांसफर हो गए। यह खाता विजय उत्तम राव नाम के व्यक्ति का है। घनानंद ने बताया कि उसने किसी को भी रुपए ट्रांसफर नहीं किए थे। घनानंद ने पुलिस को बताया 8252652702 धारक ने ही धोखे से उनके रुपए ट्रांसफर कराए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

READ MORE  मुख्यमंत्री की घोषणाओं को अमल में लाने अफसर करें पहल : कलेक्टर, अपंजीकृत नर्सिंग होम की होगी जांच, बारिश पूर्व शहरी नालों की करें सफाई
Share this