दुर्ग में 34 पटवारियों को नोटिस जारी, बिना स्वीकृति ग‌ए अवकाश पर

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग 28 फरवरी। जिले में कार्यरत 34 पटवारियों द्वारा आज अवकाश हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। एक साथ इतने पटवारी अवकाश पर होने से राजस्व कार्यों में बाधा व आमजनों के कार्य रूकने की संभावना को देखते हुए एसडीएम लक्ष्मण तिवारी द्वारा अवकाश स्वीकृत नहीं किया गया। एसडीएम दुर्ग द्वारा पटवारी कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान पटवारी कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए। सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत् शासकीय कर्तव्य के प्रति लापरवाही पाए जाने पर सभी 34 पटवारियों को शो काज नोटिस जारी किया गया। 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  अटल जयंती पर तुलसी सजाने का आह्वान, फैंसी ट्री नहीं स्कूलों में भी अब संवारेंगे तुलसी पौधा, जांच में खामियां दो और ओयो होटल किए सील, मानक से अधिक ध्वनि प्रदूषण पर "डीजे वाले बाबू" पर भी हुई कार्रवाई