पिता की हत्या का बदला लेने लड़कों ने किया कांड, साथी को भी मारा और भाग गए | To avenge the murder of the father, the boys did the scandal, also killed the partner and ran away

Share this

रायपुर5 घंटे पहले

रायपुर में पिता की हत्या का बदला लेने एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे युवक को पीट दिया। इसके बाद उसकी गाड़ी भूंज दी। इतना ही नहीं उसके साथ आए लड़के भी जमकर मारा और भाग गए हैं। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।

रविवार की रात करीब 11 बजे कचना खम्हारडीह का रहने वाला राहुल गेंदरे अपने दोस्त शाहिल के साथ अपनी नानी मुन्नी के यहां वाल्मीकि नगर आया हुआ था। वह घरों में पेटिंग का काम करता है। दोनों दोस्त घर के बाहर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इतने में वहां पास में ही रहने वाले शेख इस्माइल,शेख अरमान और अनुराग रक्सेल आ पहुंचे। शाहिल को देख आरोपियों ने उसे गाली देना शुरू कर दिया।

कबीर नगर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

कबीर नगर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

घटना को लेकर आस-पास के लोगों ने बताया कि राहुल और शाहिल में से एक ने आरोपियों में से एक के पिता को मारा था। जिसके चलते पीड़ित जेल भी जा चुका है। यही वजह रही कि जब दोनों आए तो आरोपियों ने झगड़ा किया। फिर राहुल की गाड़ी भी जला डाली।

इसी स्थान पर एक्टिवा में आग लगाई गई थी।

इसी स्थान पर एक्टिवा में आग लगाई गई थी।

बताया गया कि जब आरोपियों ने राहुल की गाड़ी को आग लगाई, तब राहुल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। मगर वहीं रुके और एक्टिवा में आग लगी दी। राहुल ने आग बुझाने का भी प्रयास किया था। लेकिन आग नहीं बुझ सकी है। इस मामले में अब पीड़ित ने घटना के अगले दिन रविवार 11 दिसंबर को कबीर नगर थाने में FIR करवाई है। फिलहाल आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

READ MORE  दुर्ग में 100 प्रतिशत हेलमेट अनिवार्य, ट्रैफिक नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई | 100 percent helmet will be mandatory in Durg, action will be taken without helmet

खबरें और भी हैं…