फावड़ा से हमला करने वाला 11वीं बटालियन का जवान गिरफ्तार, चोरी का मोबाईल तो नहीं कहते हुए जमकर मारा

Share this

दुर्ग न्यूज, 30 मई। छत्तीसगढ़ में जांजगीर सिटी कोतवाली पुलिस ने गाली-गलौज कर फावड़ा से हमला करने वाले 11वीं बटालियन के जवान को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम विनय चौधरी है।

कोतवाली थाना प्रभारी लखेश केवट ने बताया कि 29 मई को सुबह किशन बघेल से अपना मोबाइल लेने 11वीं बटालियन गए प्रार्थी को बटालियन में मेस के पास किशन बघेल और अन्य लोग बैठकर आपस में बात करते दिखाई दिए। प्रार्थी पहुंचा और किशन बघेल से अपना मोबाइल लिया। इस दौरान वहां बटालियन का जवान विनय चौधरी पहुंचा और चोरी का मोबाइल तो नहीं कहते हुए प्रार्थी से गाली-गलौज कर मारपीट की। इस दौरान वहां रखे फावड़ा से सिर पर हमला कर दिया। प्रार्थी ने इस हमले को रोका तो उसकी कलाई में भी चोट आई है। जमीन पर गिरने के बाद भी प्रार्थी से मारपीट करता रहा। रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 506, 323 के तहत मामला दर्ज किया फिर धारा 326 भी जोड़ी गई। जांजगीर कोतवाली पुलिस ने आरोपी विनय चौधरी को 11वीं बटालियन पुरपुरा से गिरफ्तार किया है और घटना में प्रयुक्त फावड़ा को भी जब्त किया है।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नवीन के निर्देश पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन आज से 4 दिन बस्तर प्रवास पर