BJYM ने विवेकानंद जयंती पर किया मैराथन का आयोजन; ट्रैफिक व्यवस्था का दिखा अभाव | BJYM organizes marathon on Vivekananda Jayanti; Lack of traffic arrangement

Share this

रायपुर3 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राजधानी रायपुर में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर मैराथन का आयोजन किया। इस अवसर पर BJYM ने देशभर में मैराथन आयोजित की। इसी कड़ी में रायपुर में भी बड़ी संख्या में लोगों ने मैराथन में हिस्सा लिया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मैराथन में 16 से लेकर 35 वर्ष तक के युवाओं ने भाग लिया। इस मैराथन प्रतियोगिता में फर्स्ट, सेकंड और थर्ड आने वाले विजयी धावकों (रेसर) को कैश प्राइज दिया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने युवा दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ का आयोजन करवाया, जिसकी थीम ”यंग इंडिया रन” रखी गई। रायपुर के विवेकानंद सरोवर बूढ़ातालाब से दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम तक के लिए दौड़ रखी गई। इस दौड़ में सैकड़ों स्कूली विद्यार्थियों और युवाओं ने भाग लिया। सुबह 7 बजे आयोजित हुई इस दौड़ को लेकर युवाओं में काफी जोश देखने को मिला। मैराथन को BJYM के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने हरी झंडी दिखाई।

मैराथन में दौड़ते युवा।

मैराथन में दौड़ते युवा।

रायपुर भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोविंदा गुप्ता ने दैनिक भास्कर को बताया कि इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं में स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायी व्यक्तित्व की बातें और सिद्धांतों को पहुंचाना था।भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों युवाओं को विवेकानंद के जीवन के प्रेरणापूर्ण कामों को पोस्टरों और मंच से बतलाया। गोविंदा गुप्ता ने कहा कि BJYM ने सदा युवाओं के हित के काम किये हैं और उनके संघर्षों में हमेशा उनके साथ रहा है।

ट्रैफिक मैनेजमेंट दिखा बेअसर

भारतीय जनता युवा मोर्चा मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिली। हालांकि दौड़ के दौरान वे बीच-बीच में ट्रैफिक के कारण उलझते दिखे। कई चौक-चौराहों पर दौड़ते युवा और गाड़ियों का आमना-सामना भी होता दिखा। जिससे एक्सीडेंट होने की संभावना भी बनी रही। शहर में रूट डायवर्ट कर ट्रैफिक को संभालने वाली व्यवस्था का अभाव दिखा।

READ MORE  सरकार के चार साल के उपलब्धियों की सजाई झांकी,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को किया सम्मानित | Government's achievements of four years decorated tableau, Upadhyay honored by going to freedom fighter's house

खबरें और भी हैं…