पहियों के नीचे फंसकर हुआ बुरी तरह घायल; ससुराल से लौटते वक्त हादसा | The bike rider was hit by the trailer, badly injured after being trapped under the wheels

Share this

कोरबा2 घंटे पहले

कोरबा जिले के रिसदी चौक पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां राखड़ से भरे ट्रेलर ने मोपेड सवार जनकराम को अपनी चपेट में ले लिया। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है। राहगीरों ने डायल 112 को खबर की। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंडरीवानी का रहने वाला जनकराम सोनपुरी स्थित अपने ससुराल गया हुआ था। वहां से घर वापसी के दौरान रिसदी चौक पर उसे ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में जनकराम बुरी तरह से घायल हो गया। वो काफी देर तक राखड़ से भरे ट्रेलर में फंसा रहा। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। उन्होंने ट्रेलर को रुकवाया। तत्काल डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को वाहन से बाहर निकाला। डायल 112 की सहायता से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल को वाहन से निकालने की कोशिश।

घायल को वाहन से निकालने की कोशिश।

प्रत्यक्षदर्शी दिलीप कुमार राय ने बताया कि वो अपनी मेडिकल शॉप पर बैठा हुआ था, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर बाइक सवार को घसीटते हुए आगे बढ़ गया। जब लोगों की नजर उस पर पड़ी और वे चिल्लाने लगे, तब जाकर ड्राइवर ने गाड़ी रोकी। उसने बताया कि बालको मुख्य मार्ग पर राखड़ से भरे भारी वाहनों का परिवहन रोकने के लिए लंबे समय से स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस पर संज्ञान नहीं ले रहा। भारी वाहनों के कारण हादसे तो होते ही हैं, साथ ही प्रदूषण भी होता है, जो लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है।

घायल को वाहन से निकालती पुलिस।

घायल को वाहन से निकालती पुलिस।

READ MORE  बोले- हमारा एक ही हिंदू राष्ट्र, वहां भी सिर्फ सनातनियों पर ही सवाल क्यों | Said - Ours is only one Hindu nation, why question only on Sanatanis there too

कई बार भारी वाहनों के परिवहन के खिलाफ लोगों ने चक्काजाम भी किया, लेकिन हर बार आश्वासन देकर इसे खत्म करा दिया गया। अब लगातार हो रहे हादसों के कारण लोगों में आक्रोश है। रामपुर चौकी प्रभारी नीतीश उपाध्याय ने बताया कि घटना के बाद ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घायल जनकराम।

घायल जनकराम।

हफ्तेभर पहले भी कोरबा में सड़क हादसों में हुई थी 2 लोगों की मौत

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में 6 जनवरी को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक युवक घायल हो गया था। पहला हादसा रजकम्मा में हुआ था। यहां चैतमा निवासी अनिल उरांव (25 वर्ष) गांव में ही रहने वाले रवि उरांव (29 वर्ष) के साथ कटघोरा गया हुआ था। दोनों शुक्रवार रात लगभग 10 बजे वापस लौट रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया था। राहगीरों ने सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस दोनों युवकों को लेकर कटघोरा उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां इलाज के दौरान अनिल उरांव की मौत हो गई।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

वहीं रवि उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत युवक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। आरोपी पिकअप चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। इधर हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम भी कर दिया। दूसरी घटना उरगा थाना अंतर्गत कनबेरी के पास हुई थी, जहां तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया था। मृतक का नाम देवेंद्र सोनी (25 वर्ष) है, जो कनबेरी निवासी था। युवक देर शाम गांव के पास छेरछेरा मांगने गया हुआ था। सड़क पार करते समय वो भारी वाहन की चपेट में आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

READ MORE  गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह की तैयारी का किया अंतिम रिहर्सल | Final rehearsal for the preparation of Republic Day main function, Vice President will hoist the flag

खबरें और भी हैं…