NH -30 पर एक्सीडेंट हुए ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 की मौके पर मौत, 12 घायल

Share this

 

दुर्ग न्यूज़, 22 दिसंबर। बालोद जिले के मरकाटोला घाट में आज भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पहले से दुर्घटनाग्रस्त खड़े ट्रक से एक यात्री बस टकरा गई। घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसपी जितेंद्र यादव भी घटनास्थल पहुंचे हैं। घटना गुरुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 की है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक रायपुर से जगदलपुर की तरफ जा रही थी. इस दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इसके बाद नेशनल हाईवे 30 पर एक्सीडेंट हुआ ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इस खड़े ट्रक से आज एक यात्री बस टकरा गई। वहीं, घटना के बाद से बस ड्राइवर और कंडक्टर फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

Share this
READ MORE  मोर जमीन मोर चिन्हारी के आवास बंटेंगे 8 को, निकाली जाएगी 308 के नाम लॉटरी