शराब घोटाला मामला, ACB और EOW ने अनवर ढेबर, विवेक ढांड और अनिल टुटेजा के ठिकानों पर मारा छापा

Share this

दुर्ग न्यूज़, 25 फरवरी। राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में एसीबी ईओडब्ल्यू ने रविवार सुबह छापेमारी की है। शराब घोटाले में दर्ज एफआईआर मामले में जारी 13 वारंट स्थानों पर एसीबी, ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश है। ये छापेमारी, ईडी द्वारा बीते वर्ष में किए गए छह हजार करोड़ के शराब घोटाले के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए की गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बिलासपुर सरगांव स्थित भाटिया डिस्टलरी, कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी, कुम्हारी दुर्ग स्थित केडिया डिस्टलरी, रायपुर स्थित अनवर ढेबर, रिटायर्ड IAS विवेक ढांड समेत अनिल टुटेजा के ठिकानों पर एसीबी ईओडब्ल्यू की टीमें पड़ताल कर रहीं है। इन सभी के नाम ईडी की चार्ज शीट में भी शामिल हैं। ईओडब्लू ने दो दिन पहले ही विधि अधिकारियों के साथ बैठक कर एफआईआर की गहन समीक्षा की थी। अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  9 विभूतियों को "अच्छे लोग" साधना अलंकरण सम्मान, कल्याण कालेज में हुआ आयोजन