बड़ी खबर : AC आबकारी के सरकारी आवास पर ACB की रेड

Share this

दुर्ग न्यूज़ (कोरबा), 26 फरवरी। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सौरभ बक्शी के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने दबिश दी है। दो वाहनों में 9 सदस्य तड़के सुबह सहायक आयुक्त के सरकारी आवास पर पहुंचे। टीम घर के अंदर तमाम दस्तावेज खंगाल रही है। घर के बाहर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। सिविल लाइन थाना और कोतवाली थाना पुलिस को भी मौके पर तैनात किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बता दें कि ACB-EOW ने ​​​​बिलासपुर के ​​​सरगांव स्थित भाटिया डिस्टलरी और कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी में कल सुबह 6 बजे दबिश दी। इधर, दुर्ग के कुम्हारी दुर्ग स्थित केडिया डिस्टलरी, रायपुर में अनवर ढेबर, पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड समेत रिटायर्ड IAS के ठिकानों पर जांच जारी है। इन सभी के नाम ED की चार्ज शीट में भी हैं। EOW ने 2 दिन पहले ही कानूनी जानकारी के साथ FIR की गहन समीक्षा की थी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

सूत्रों का कहना है कि शराब केस में आरोपी बनाए गए पूर्व IAS अफसरों, कारोबारियों को पहले ही छापे की भनक लग चुकी थी। दो सप्ताह पहले ACB ने FIR दर्ज की थी। इसके बाद से ही आरोपी सर्तक हो चुके थे। इसके बाद विशेष अदालत में 24 फरवरी को ACB ने वारंट की मांग की। हाईप्रोफाइल लोगों को इसकी भी खबर थी।

Share this
READ MORE  बिल्डर ने कब्जा कर बेच दी 12 एकड़ जमीन, ब्रिज के लिए थी प्रस्तावित | The builder captured and sold 12 acres of land on the proposed land for the bridge, also built a road and a drain.