भिलाई निगम की संस्कृति मंत्री ने किया कार्यक्रम का आयोजन,बनाई गई आकर्षक झांकिया | Culture Minister of Bhilai Corporation organized the program

Share this

भिलाई20 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
लोहड़ी कार्यक्रम में जमकर नाचे लोग - Dainik Bhaskar

लोहड़ी कार्यक्रम में जमकर नाचे लोग

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

नगर पालिक निगम भिलाई की एमआईसी मेंबर व संस्कृति मंत्री रीता सिंह गेरा ने वार्ड 20 वैशाली नगर में लोहड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया। जोन 2 पानी टंकी ग्राउंड के पास आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग पहुंचे। उन्होंने पंजाबी गानों में जमकर डांस किया।

कार्यक्रम में एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा परिवार के साथ पहुंची। उन्होंने लोहड़ी कार्यक्रम की रश्म अदायगी की। इसके बाद आग के चारों तरफ पंजाबी गानों में डांस भी किया। इस दौरान पंजाबी सिंगर ने अपने गानों से सभी लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। रीता गेरा ने आयोजन के दौरान सिख समाज के बुजुर्गों का सम्मान किया। इस कार्यक्रम में सबसे अधिक महिलाओं बच्चों ने मजा लिया। उन्होंने लोहड़ी कार्यक्रम को ऐसे मनाया मानो वैशाली नगर में एक मिनी पंजाब उतर आया है।

लोहड़ी कार्यक्रम में पूजा करती रीता सिंह गेरा व अन्य

लोहड़ी कार्यक्रम में पूजा करती रीता सिंह गेरा व अन्य

बनाई गई आकर्षक झांकिया
पंजाबी समाज के साथ मिलकर मनाए गए इस आयोजन में छत्तीसगढ़ सिख समाज के लोगों ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ झांकियां भी बनाई। इस दौरान समाज के लोगों के लिए प्रीति भोज का कार्यक्रम रखा गया था। समाज के लोगों ने इस नेक कार्य के लिए रीता गेरा को बधाई दी और कहा वो आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहें।

आग के चारों तरफ नाचते लोग

आग के चारों तरफ नाचते लोग

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  धारदार टांगी से दंपति की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास | Life imprisonment for the accused of killing the couple with a sharp knife