8.62 करोड़ का गांजा जब्त, ट्रक से हो रही थी तस्करी, दो गिरफ्तार 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 3 मार्च। महासमुंद जिले में पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक ट्रक से 1725 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत 8.62 करोड़ रूपये आंकी गई है। छत्तीसगढ़ में यह ऐसा पहला मामला है जब पुलिस ने एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

गांजे की तस्करी कर रहे 2 अंतरराज्यीय तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी गांजे की इस खेप को उड़ीसा से तस्करी कर छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र लेकर जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह पुलिस को मुखबिर से ओडिशा के रास्ते भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की सूचना मिली थी। महासमुंद जिले के ओडीशा से लगे सरहदी थाना सिंघोड़ा के नाका रेहटिखोल में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की। इस दौरान ट्रक क्रमांक MH 21 BH 5855 को पुलिस ने रोका जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने जब गाड़ी में लोड सामन के बारे में उनसे पूछा तो दोनों गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने ट्रक में खाली कैरेट के नीचे गांजा तस्करी करने की बात कबूल की। पुलिसकर्मियों ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उनके होश उड़ गए। ट्रक में 50 प्लास्टिक की बोरियों के भीतर 862 पैकेट में बंद गांजा रखा हुआ था। पुलिस द्वारा तौल करने पर इसका वजन 1725 किलोग्राम प्राप्त हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 8 करोड़ 62 लाख 50 हजार रूपये बताई जा रही है।

READ MORE  महादेव बेटिंग एप: 6 हजार करोड़ की हुई मनी लॉन्ड्रिंग, ED ने रायपुर कोर्ट में बताया

 

पुलिस ने गांजे की इस खेप की तस्करी करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान अविनाश म्हस्के ( 27 साल) पिता ज्ञानेश्वर म्हस्के और संतोष पवार ( 32 साल) पिता भीमराव पवार के रूप में की गई है जो महराष्ट्र के जिला जालना के रहने वाले हैं। सिंघोडा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

Share this