दुर्ग न्यूज़ (बेंगलुरु), 4 मार्च। एक ही दिन में 3 वंदे भारत ट्रेनों पर पथराव हुआ है। ये ट्रेनें बेंगलुरु में दक्षिण-पश्चिम रेलवे जोन से गुजर रही थीं। इस दौरान उन पर पथराव हुआ। जिससे ट्रेन के शीशे टूट गए।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
गनीमत रही कि हमलों में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। RPF के अधिकारियों के मुताबिक KSR बेंगलुरु-धारवाड़, धारवाड़ KSR बेंगलुरु और मैसूर-MGR सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ है। अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पथराव सुनियोजित तो नहीं है, किन तत्वों द्वारा किया गया है जांच की जा रही है।
