आज महिलाओं के खाता में आएगी एक हजार की पहली किश्त, भिलाई बैकुंठधाम में महतारी वंदन सम्मेलन 2 बजे से

Share this

भिलाई नगर, 10 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च को दोपहर 2 बजे भिलाई निगम के डा बीआर अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन बैकुंठधाम संतोषीपारा में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम से सीधे वर्चुअल जुड़कर लोगों को संबोधित करेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

सम्मेलन में ही महतारी वंदन योजना में आवेदन प्रस्तुत किये पात्र महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहली किश्त का अंतरण किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, विधायक वैशालीनगर रिकेश सेन, विधायक भिलाईनगर देवेन्द्र यादव, महापौर नीरज पाल,सभापति गिरवर बंटी साहू, भिलाई भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा, नेता प्रतिपक्ष भोजराज उपनेता दया सिंह महापौर परिषद के सदस्य, समस्त जोन अध्यक्ष, पार्षदगण जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहेंगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 1 मार्च 2024 से नवीन महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को एक-एक हजार रूपए की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस प्रकार महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक प्राप्त होगा। योजना के तहत 10 मार्च को पहली बार सहायता राशि दी जाएगी। भिलाई परियोजना अधिकारी शिल्प तिवारी ने बताया कि महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। सम्मेलन में विभागीय गतिविधियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने का संकल्प भी लिया जाएगा।

READ MORE  भाजपा महिला मोर्चा आज करेगी सीएम और आबकारी मंत्री का पुतला दहन
Share this