EX CM हेमंत सोरेन के जेल में आज पूरे होंगे 60 दिन, ED फाइल कर सकती है चार्जशीट

Share this

दुर्ग न्यूज़ (रांची), 30 मार्च। रांची में बड़गाईं अंचल के 8.46 एकड़ के जमीन घोटाले में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) 30 मार्च को स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर सकती है। इस मामले में एजेंसी ने जांच लगभग पूरी कर ली है। सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। उनकी न्यायिक हिरासत के 60 दिन आज 30 मार्च को पूरे हो रहे हैं। नियमतः किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी के 60 दिन के भीतर चार्जशीट फाइल करना अनिवार्य होता है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

ED ने 3 फरवरी से शुरू की थी पूछताछ

 

बता दें कि गिरफ्तार किए जाने के बाद ईडी ने हेमंत सोरेन को रिमांड पर लेकर 3 फरवरी से पूछताछ शुरू की थी। अदालत के आदेश पर उनकी रिमांड की अवधि दो बार बढ़ाई गई थी और उनसे कुल 13 दिन तक जमीन की खरीदारी, व्हाट्सअप चैटिंग, अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग में लेनदेन सहित कई बिंदुओं पर पूछताछ की गई थी। एजेंसी ने कोर्ट को बताया था कि सोरेन ने कई बिंदुओं पर सीधा और संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

 

4 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में

 

हेमंत सोरेन जमीन पर अपने स्वामित्व की बात से लगातार इनकार करते रहे। इस पर ईडी ने उनके सामने बड़गाई अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के मोबाइल से मिले 8.46 एकड़ जमीन के साक्ष्य को रखा था। सोरेन फिलहाल 4 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी की चार्जशीट के बाद उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की आगे की कार्यवाही शुरू होगी।

READ MORE  आज गुजरात में टकराएगा चक्रवात ‘बिपरजॉय’, 74 हजार लोगों को पहुंचाया सुरक्षित जगह पर
Share this