1.30 करोड़ रुपए का धान जब्त, किसानों की ऋण पुस्तिका के जरिए खपाने की फिराक में थे कोचिए | Paddy worth Rs 1.30 crore seized, Kochie was trying to spend through the loan book of farmers

Share this

कवर्धाएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक
व्यापारी के घर में दबिश देकर धान का अवैध स्टॉक पकड़ा। - Dainik Bhaskar

व्यापारी के घर में दबिश देकर धान का अवैध स्टॉक पकड़ा।

कबीरधाम जिले में चालू विपणन वर्ष में कुल लक्ष्य का 90 फीसदी धान खरीदी हो चुका है। खरीदी के अंतिम दिनों धान के अवैध परिवहन व भंडारण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बीते 24 घंटे में प्रशासनिक टीम ने जिले में 11 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान 1224 बोरियों में 490 क्विंटल धान जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपए है।

जब्त किए गए धान को कोचिए और बिचौलिए केंद्रों में अवैध तरीके से खपाने की फिराक में थे। लेकिन प्रशासनिक टीम ने इनके गलत मंसूबों को नाकाम कर दिया है। धान का अवैध परिवहन करते 5 वाहन पकड़े गए हैं। बड़ी मात्रा में धान खपाने के लिए अवैध तरीके से परिवहन कर रहे लोगों से पूछताछ में सही-सही जवाब नहीं दिया। वहीं जिन लोगों ने जवाब दिए, उसकी जांच करने पर उनके नाम से पहले ही धान बेचे जाने की पुष्टि हो रही है।

15 से ज्यादा केंद्र चिन्हांकित, जहां अवैध धान खप सकते हैं

जिले के अंदरूनी खरीदी केंद्रों में कोचिए और बिचौलिए धान के अवैध परिवहन करने की फिराक में लगे हैं। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर जिले के 15 से ज्यादा खरीदी केंद्रों का चिन्हांकन किया गया है, जहां ये अवैध धान खपाए जा सकते हैं। ये वो केंद्र हैं, जहां बीते साल की तुलना में इस बार सर्वाधिक धान खरीदी हुई है, जबकि उन क्षेत्रों में धान का उत्पादन कम है। यहां एसडीएम, तहसीलदार व प्रशासनिक अमला निगरानी कर रहा है।

जानिए, कार्रवाई के दौरान कहां कितना कट्टा धान जब्त किए

बोड़ला एसडीएम संदीप ठाकुर ने बताया कि ग्राम जुनवानी में 200 कट्टा धान का अवैध परिवहन करते वाहन क्रमांक- सीजी 09 जेके 9035 पर कार्रवाई की गई है। इसी तरह मोहनपुर में 85 कट्टा धान से लगा ट्रैक्टर, ग्राम खम्हरिया में 40 बोरी धान भरा ट्रैक्टर, मंडलाटोला में 165 बोरी धान लगा ट्रैक्टर, खड़ौदा में 70 बोरी, खरिया में 110 बोरी और ग्राम बोदा में 100 बोरी लोड पिकअप पर कार्रवाई की है।

वहीं पंडरिया एसडीएम डीएल डाहिरे ने बताया कि ग्राम पाढ़ी में व्यापारी रामचन्द्र के घर से 136 बोरी धान और अमरचंद पटेल के घर से 61 बोरी धान को जब्त किया है। ग्राम झिरौनी में रामावतार कौशिश के घर से 57 कट्‌टा व कुसुमघटा में दिलीप सिंह राजपूत के घर से 200 कट्टा धान जब्त किया है। पकड़े गए वाहनों को पुलिस थाने की अभिरक्षा में खड़े किए हैं। धान और दस्तावेजों की जांच के बाद निपटारा होगा।

मामले में होगी कड़ी कार्रवाई

धान खरीदी के अंतिम दिनों में कोचिए और बिचौलियों द्वारा धान खपाने की आशंका अधिक रहती है। ये किसानों के ऋण पुस्तिका में धान बेचने की कोशिश करते हैं। इसे देखते हुए कलेक्टर जनमेजय महोबे ने किसान के अलावा उनके ऋण पुस्तिका में किसी भी अन्य व्यक्ति द्वारा धान बेचते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। धान खरीदने से पहले धान का भौतिक सत्यापन करने कहा है।

93% किसान बेच चुके धान

1 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हुई। अब तक जिले में 419706 मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुका है, जो कि कुल लक्ष्य का 90 फीसदी है। जिले के पंजीकृत 103416 किसान अपनी उपज बेच चुके हैं, जो कि कुल पंजीयन का 93 फीसदी है। जिले के 90 प्राथमिक सेवा सहकारी समितियों के अंतर्गत 107 केंद्रों के जरिए धान खरीदी जा रही है। 31 जनवरी तक सभी पात्र किसानों का धान खरीदेंगे।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ में TEACHERS PROMOTION का खुल गया रास्ता, स्टे हटा