आर्मी में ऑफिसर की नौकरी, अगर है ये डिग्री तो कर दें आवेदन, देखिए भर्ती नोटिफिकेशन में कितनी दी गई है सैलरी

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 13 अप्रैल। Indian Army Recruitment 2024: अगर आप इंडियन आर्मी में ऑफिसर बनने की ख्वाहिश रखते हैं तो आपके लिए हम बेस्ट अपॉर्चुनिटी लेकर आए हैं क्योंकि आर्मी ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके मुताबिक भारतीय सेना में 140वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-140) के तहत भर्तियां निकली हैं।‌ इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है।‌ इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।‌ इन पदों पर नौकरी के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स 9 मई 2024 या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 30 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सिविल के 7 पद, कंप्यूटर साइंस के 7 पद, इलेक्ट्रिकल के 3 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स के 4, मैकेनिकल के 7 और विविध इंजीनियरिंग स्ट्रीम के 2 पद शामिल हैं।‌ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक भारतीय सेना भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 साल होनी चाहिए जबकि अधिकतम आयु सीमा 27 साल निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से जरूरी शैक्षिक योग्यता के तौर पर किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री मांगी गई है।भारतीय सेना इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को मिलने वाली सैलरी के बारे में भर्ती नोटिफिकेशन में दिया गया है। भारतीय सेना भर्ती 2024 के तहत कैंडिडेट्स का सिलेक्शन एसएसबी इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इसमें कटऑफ प्रतिशत के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Share this
READ MORE  आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रतिनियुक्ति एवं संविदा भर्ती