अनियंत्रित एसयूवी ट्रक से जा टकराई, कार सवार लड़की की मौत, भिलाई का कार चालक जिंदगी के लिए कर रहा संघर्ष

Share this

दुर्ग न्यूज़, 14 अप्रैल। दुर्ग के शिवनाथ नदी ब्रिज में सुबह 5 बजे एक तेज रफ्तार एसयूवी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक लड़की की मौत हो गई वहीं कार चला रहे लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। पुलगांव पुलिस मामले की जांच कर रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

आपको बता दें कि दुर्घटना के बाद कार सवार प्रशांत और पूजा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल अवस्था में प्रशांत ने अपने परिजनों को फोन लगाकर दुर्घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को शंकराचार्य अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने पूजा को मृत घोषित कर दिया, घायल प्रशांत की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह 4 बजे के बाद हुआ है। एक क्रेटा राजनांदगांव की तरफ से दुर्ग आ रही थी और ट्रक दुर्ग से राजनांदगांव की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक ब्रिज के ऊपर पहुंचा कार चालक काफी स्पीड में होने से वाहन संभाल नहीं पाया और ट्रक से जा टकराया। दुर्घटना के समय कार में एक लड़की और लड़का सवार थे। कार को लड़का चला रहा था, जिसका नाम प्रशांत पाण्डेय (30 वर्ष) निवासी सेक्टर 1 भिलाई और लड़की की पहचान मीणा सिंह (28 वर्ष) के रूप में हुई है। मीणा कुछ दिन पहले ही स्मृति नगर निवासी अपने बहन के घर आई थी। सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हास्पिटल ले जाया गया। पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार और ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया है। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

READ MORE  ठेका कंपनी को भिलाई निगम अधिकारी ने दिया ऐसा टारगेट कि रातों रात बिछ गया 43 लाख का बेतरतीब डामर, होगी कड़ी कार्रवाई - विधायक रिकेश
Share this