मैनपाट में बड़ा हादसा: आधी रात घर में लगी आग, सो रहे 2 मासूम बहन व भाई की जलकर मौत

Share this

दुर्ग न्यूज़ (अंबिकापुर), 14 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के मैनपाट में शनिवार की देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। बरिमा गांव में एक घर में सो रहे 3 मासूम भाई-बहनों की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मां दूसरे कमरे में अपने चौथे बच्चे को देखने गई थी। आग लगने की खबर मिलते ही गांव के लोग पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही सुबह कमलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को निकालकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना से मैनपाट में शोक की लहर फैल गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मैनपाट के ग्राम बरिमा पकरीपारा निवासी देवधन माझी किसी दूसरे राज्य में काम करने गया है। घर पर उसकी पत्नी सुधनी व 4 बच्चे रह रहे थे। पत्नी ही बच्चों की देखभाल कर रही थी। शनिवार की रात 2 बेटियों व एक बेटे को एक कमरे में मां ने सुलाया था। इसी बीच देर रात करीब 2.30 बजे उस कमरे में आग लग गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

आग इतनी तेजी से फैली कि नींद में रहे बच्चों को उठकर भागने का मौका भी नहीं मिला और तीनों की जलकर मौत हो गई। घटना के वक्त मां चौथे बच्चे को देखने दूसरे कमरे में गई थी। तीनों बच्चों की उम्र 10 साल के भीतर बताई जा रही है।

 

गांव वालों ने बुझाई आग

 

महिला का शोर सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। इस दौरान बच्चों की जलकर मौत हो चुकी थी। फिर इस घटना की खबर गांववालों ने कमलेश्वरपुर थाने में दी। सूचना मिलते ही सुबह तहसीलदार व पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

READ MORE  14 जनवरी से शुरू होगी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, ये है 15 राज्यों में 6700KM की यात्रा का रूट मैप  

 

मैनपाट में शोक का माहौल

 

घटना की खबर लगते ही बरिमा सहित आस-पास के गांव के लोग वहां पहुंचे। इस घटना से मैनपाट में शोक का माहौल है। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने घर में आग लगाने की आशंका जताई है।

Share this