राजनांदगांव में सड़क हादसा : 4 लोगों को ट्रक ने कुचला

Share this

दुर्ग न्यूज़ (राजनांदगांव), 30 अप्रैल। चिखली थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से 4 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चिखली थाना क्षेत्र के तिलई गांव के पास ट्रक ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

 

बताया जा रहा है कि सड़क किनारे लोग बस का इतंजार कर रहे थे। वहां अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक ने एक मवेशी को भी ठोका है उसकी भी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद चिखली पुलिस घटनास्थल पहुंची।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 3 महिला और 1 पुरुष की मौत हो गई। चारों एक ही परिवार के थे और तिलई गांव के ही रहने वाले थे। चारों बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान खैरागढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share this
READ MORE  कचांदुर शासकीय अस्पताल दुर्ग के लिए चलेगी सिटी बस