CG में फिर बदल रहा मौसम, राजधानी समेत कई जिलों में अंधड़-तूफान के साथ होगी बारिश

Share this

दुर्ग न्यूज़, 6 मई। छत्तीसगढ़ में मई महीने की शुरुआत से ही लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने भी तीन दिनों तक प्रदेश में लू जैसी स्थिति बने रहने का अलर्ट जारी किया था, लेकिन सोमवार सुबह लोगों के लिए थोड़ी राहत लेकर आई। ऐसा इसलिए क्योंकि राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों में आज सुबह से ही बादल छाए रहे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बता दें कि, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम एक बार फिर करवट ले सकता। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, सूरजपुर, सरगुजा, अंबिकापुर, कोरबा, भाटापारा, धमतरी और महासमुंद समेत कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश हो सकती है। तेज आंधी के साथ बारिश होने से तापमान में कमी आने की संभावना है। अगर बारिश होती है तो लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिलेगी।

Share this
READ MORE  सांसद मोहन मंडावी ने बच्चों को किया प्रेरित; एग्जाम में स्ट्रेस फ्री रहने के दिए टिप्स | Organizing 'Pariksha Pe Charcha' in Balod, MP Mohan Mandavi inspired the children; Tips to stay stress free in exam