पुलिस जवान ने ढाबा,फिर पेट्रोल पंप और उसके बाद घर के बाहर चलाई गोली, एसएसपी ने किया सस्पेंड

Share this

दुर्ग न्यूज़ (कवर्धा), 7 मई। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक पुलिस जवान ने देर रात अपनी सर्विस राइफल से कई जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल रहा। वहीं इस मामले में एसएसपी अभिषेक पल्लव ने तत्काल एक्शन लेकर जवान को सस्पेंड कर दिया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मिली जानकारी के अनुसार, जवान पहले से ही शादीशुदा है लेकिन अन्य लड़की के साथ उसका अवैध संबंध है। युवती ने कुछ दिनों पहले ही जवान के खिलाफ 354 का मामला दर्ज कराया था। हालांकि इस मामले में जवान को जमानत मिल चुकी है। युवती जवान से शादी करने का दबाव भी बना रही थी, इस बात को लेकर जवान काफी परेशान रहता था। इसी बीच कल देर रात उसने पहले ढाबे पर फिर पेट्रोल पंप में और अपने ही घर के बाहर फायरिंग की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जवान की ड्यूटी सुरक्षा के लिए स्कूल के बाहर लगाई गई थी। जहां से निकलकर उसने फायरिंग की है। इसके बाद पुलिस ने जवान को गिरफ्तार कर लिया है और इंसास रायफल भी जब्त कर लिया है।

इस मामले में कवर्धा एसएसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही तत्काल जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही सस्पेंड भी कर दिया गया है।

Share this
READ MORE  ढाई अरब साल पुराने ग्रेनाइट पत्थर से बनाई गई है रामलला की मूर्ति, इस पर मौसम का नहीं होगा कोई असर