नांदेड़ में आयकर विभाग का छापा, 170 करोड़ की संपत्ति जब्त महाराष्ट्र IT Raid: 26 कारों का बेड़ा, 8 किलो सोना, 14 करोड़ कैश और 72 घंटे… 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 15 मई। महाराष्ट्र के नांदेड में आयकर विभाग ने छापा मारा है। विभाग ने भंडारी फाइनेंस व आदिनाथ कोऑपरेटिव बैंक के कई ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। 72 घंटे तक चली छापेमारी में 8 किलो सोना, 14 करोड़ कैश सहित कुल 170 करोड़ की संपत्ति मिली है, जिसे टीम ने जब्त कर लिया है। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में कैश मिला है। अधिकारियों को कैश गिनने में करीब 14 घंटे लग गए। वहीं इस कार्रवाई से फाइनेंस कारोबारियों में खलबली मच गई है। टीम ने 10 मई शुक्रवार को नांदेड़ में भंडारी फाइनेंस व आदिनाथ कोऑपरेटिव बैंक पर रेड मारी। करीब 100 अफसरों की टीम 26 वाहनों से नांदेड़ पहुंची थी।

 

टीम ने अली भाई टॉवर में भंडारी फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय, कोठारी कॉम्प्लेक्स में कार्यालय, कोकाटे कॉम्प्लेक्स में तीन कार्यालयों और आदिनाथ अर्बन मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव बैंक पर छापा मारा। इसके अलावा पारसनगर, महावीर सोसायटी, फरांदे नगर और काबरा नगर स्थित आवासों पर भी छापा मारा।

 

नांदेड में आयकर अधिकारियों ने एक साथ छापेमारी की। नांदेड़ जिले में आयकर विभाग ने पहली बार इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार, शनिवार और रविवार तीन दिन तक कार्रवाई जारी रखी। इस दौरान सभी दस्तावेजों की जांच की गई। लगातार 72 घंटे तक चली कार्रवाई में आयकर विभाग को 170 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति मिली है। विभाग को 8 किलो सोना और 14 करोड़ रुपये कैश मिला है। फिलहाल आयकर टीम इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

READ MORE  जनवरी में की गई प्रतिष्ठा राजनीतिक इवेंट था,अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा की जाएगी : शंकराचार्य

 

भंडारी फैमिली का बड़ा प्राइवेट फाइनेंस बिजनेस

 

भंडारी फैमिली के विनय भंडारी, संजय भंडारी,आशीष भंडारी, संतोष भंडारी, महावीर भंडारी और पदम भंडारी का नांदेड़ में बड़ा प्राइवेट फाइनेंस बिजनेस है। यहां आयकर विभाग को टैक्स चोरी की शिकायत मिली थी। इसी के चलते छह जिलों पुणे, नासिक, नागपुर, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर और नांदेड़ के आयकर विभाग के सैकड़ों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से छापा मारा।

Share this