MP Breaking : इंदौर में भीषण सड़क हादसा, खड़े डंपर से टकराई कार, आठ की मौत

Share this

दुर्ग न्यूज़ (इंदौर), 16 मई। इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर बुधवार रात हुए भीषण हादसे की तस्वीरें सामने आई हैं। इन्हें देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा घाटाबिल्लौद के पास हुआ। पुलिस को रात में ही सूचना मिल गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार MP 43 BD 1005 में नौ लोग सवार थे। तेज रफ्तार यह कार सड़क किनारे रेत से भरे डंपर से पीछे से जा भिड़ी। हादसा इतना खतरनाक था कि कार पूरी तरह पिचक गई। उसमें बैठे लोग उसी में फंस गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को निकालने की कोशिश शुरू की। शव इतनी बुरी तरह फंसे थे, कि उन्हें निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मध्य प्रदेश पुलिस ने बताया कि इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटाबिल्लौद के पास एक कार की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया, हादसे में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है। आशंका है कि डंपर रेत से भरा हुआ था, क्योंकि घटनास्थल पर रेत बिखरी हुई है।

 

पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली है कि ये लोग बागटांडा से गुना जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद जिस वाहन से कार टकराई थी वो वाहन चालक भाग निकला। मृतक में शामिल एक शख्स कमलेश के पास से पुलिस का कार्ड भी मिला है। इसमें शिवपुरी में पोस्टिंग होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले में अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

READ MORE  सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर से बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर का लिंक, ED ने भेजा समन
Share this