छत्तीसगढ़ रायपुर उरकुरा स्टेशन के बीच शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पर खंभा गिरा, एसी कोच के यात्री घायल

Share this

दुर्ग न्यूज़, 19 मई। आज रायपुर से गुजर रही शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है। रायपुर से पहले उरकुरा रेलवे स्टेशन से गुजरते समय इस ट्रेन के एसी कोच पर एक खंभा गिर गया जिससे खिड़की का कांच टूटा और एक युवक का हाथ कट गया है। कोच में मौजूद एक नाबालिग की आंख में भी चोट आई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मिली जानकारी के अनुसार कांच और लोहे के टुकड़े की वजह से कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं।‌डीआरएम और रेलवे के सीनियर ऑफिसर मौके में पहुंच गए हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

आपको बता दें कि शालीमार लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के बी-6 कोच पर उरकुरा स्टेशन से गुजरने के दौरान खंभा गिरने से एसी कोच की खिड़की का कांच टूटा और छिटक कर यात्रियों को लगा है। यात्रियों ने बताया कि शालीमार एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18030) की बोगी नंबर एस-6 सहित 2-3 एसी कोच पर रायपुर और उरकुरा के बीच बिजली खंभा गिरा है। यात्रियों के साथ कोच को भी नुकसान पहुंचा है। रायपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोक घायलों को अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पर डीआरएम समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

Share this
READ MORE  6 साल में सर्वे तक नहीं- बोर्ड से ग्रीन सिग्नल नहीं, डोंगरगढ़-उस्लापुर रेल लाइन अधर में | Not even survey in 6 years - no green signal from board, Dongargarh-Uslapur rail line in limbo