बेमेतरा के बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट, 9 लोगों की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

Share this

दुर्ग न्यूज़, 25 मई। बेमेतरा बारूद फैक्ट्री में ब्लास्टिंग की खबर है। बारूद फैक्ट्री में हुए ब्‍लास्‍ट के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। खबरों के अनुसार ब्लास्टिंग में नौ लोगों के मारे जाने की खबर है। इस जोरदार धमाके में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। घटनास्‍थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई है। यह पूरी घटना बेमेतरा के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी का है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

ब्लास्ट के प्रभाव में आए लोगों के चिथड़े उड़ गए। मांस के टुकड़े दूर तक फैल गए हैं। ब्लॉस्ट का असर फैक्ट्री के कई किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया। वहीं फैक्ट्री के आसपास स्थित कई मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही बेरला ब्लॉक की जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। फैक्ट्री में ब्लास्ट की आवाज से आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए हैं।

Share this
READ MORE  सुनसान जगह में नाबालिग से किया दुष्कर्म, फिर दी जान से मारने की धमकी | Married youth executed the incident by blocking the way, accused arrested