दुर्ग न्यूज़ (बीजापुर), 29 मई। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले में एक बार फिर से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह एक बड़ी मुठभेड़ बताई जा रही है और अभी भी जारी है। मुठभेड़ में दो नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है। जिसमें बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इस मुठभेड़ की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने की है।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
वहीं घटनास्थल से दो वर्दीधारी नक्सलियों के शव और दो हथियार भी बरामद किये गए हैं। यह मुठभेड़ मद्देड थाना क्षेत्र के बददेपारा इलाके में हुई है।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
