भीषण गर्मी का असर, रूद्री का विख्यात गंगरेल बांध भी सूखा 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 31 मई। धमतरी जिले का गंगरेल बांध, जिसे रविशंकर जलाशय के नाम से जाना जाता है। दूर-दराज से सैलानी इस गंगरेल बांध की खूबसूरती को देखने और घूमने के लिए पहुंचते हैं। भीषण गर्मी की वजह से यह जलाशय पूरी तरह से सूखने की परिस्थिति में पहुंच चुका है। इसमें केवल 87 दिन का ही पानी बचा हुआ है। इस गंगरेल बांध से धमतरी जिले के अलावा रायपुर, बिरगांव व अन्य क्षेत्रों में भी पानी सप्लाई होती है। यह जलाशय 15 से 18 लाख की आबादी की प्यास बुझाती है लेकिन इस गंगरेल बांध में पानी केवल 2.824 टीएमसी बचा हुआ है। इस कारण यहां पानी केवल पेयजल के लिए ही प्रदाय किया जा रहा है। अन्य कार्यों के लिए पानी प्रदाय बंद कर दिया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जल संसाधन विभाग के अधिकारी आशुतोष सारस्वत और जिले की कलेक्टर नम्रता गांधी का कहना है कि पानी का जल स्तर कम होने की वजह से केवल पेयजल के लिए ही पानी दिया जा रहा है। अन्य कार्यों के लिए पानी बंद कर दिया गया है। भिलाई स्टील प्लांट के लिए तांदुला जलाशय से पेयजल के लिए पानी दिया जा रहा है।

Share this
READ MORE  प्राइम क्रिकेट एकेडमी के कोच ने खिलाड़ियों को BCCI और स्टेट क्रिकेट संघ का दिया फर्जी सिलेक्शन लेटर, एक गिरफ्तार | Coach of Prime Cricket Academy gave fake selection letters of BCCI and State Cricket Association to the players, one arrested