बड़ी खबर : MP बृजमोहन अग्रवाल ने छोड़ा मंत्री पद, कैबिनेट की बैठक के बाद CM साय को सौंपा इस्तीफा

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विधायकी से इस्तीफा देने के एक दिन बाद आज मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया। अग्रवाल ने कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इसके पहले बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद बनने के बाद सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान विधायक अजय चंद्राकर, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, पूर्व सांसद सुनील सोनी सहित कई नेता मौजूद थे।

इस्तीफे के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, एक नई पारी की शुरुआत कर रहा हूं। आप सभी का प्यार और दुलार मिलता रहेगा। मैं रायपुर दक्षिण की जनता से माफी मांगता हूं। मुझे विधायक का पद नई दायित्व के साथ छोड़ना पड़ा है। मैं संसद में जनहित के मुद्दों को उठाता रहूंगा। केंद्र में मंत्री नहीं बन पाने का मुझे मलाल नहीं है।

Share this
READ MORE  गृह विभाग ने 36 निरीक्षकों-कंपनी कमांडरों को DSP-सहायक सेनानी बनाया, जिम्मेदारी भी बदली | Promotion of police officers in Chhattisgarh: Home Department made 36 inspectors-company commanders DSP-assistant fighters, responsibility also changed