नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व CMO और इंजीनियर के खिलाफ FIR दर्ज

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

पथरिया । मुंगेली जिले में पथरिया नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले जल आवर्धन योजना में हुए 69 लाख के घोटाले पर राज्य स्तरीय टीम द्वारा की गई जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। वर्तमान सीएमओ की शिकायत के बाद राज्य स्तरीय टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व CMO और इंजीनियर के खिलाफ FIR दर्ज की है.

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के मुताबिक CMO ने पुलिस में नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व सीएमओ और इंजीनियर के खिलाफ योजना के अंतर्गत बड़ी अनियमितता की शिकायत की थी. साथ ही योजना में जांच समिति की रिपोर्ट भी सौंपी है, जिसके अनुसार आरोपियों ने जलावर्धन योजना के अंतर्गत 4 जून 2020 से 15 महिने के अंदर पाईप लाईन बिछाने के कार्य को अब तक पूरा नहीं किया. इसके साथ ही तीनों ने मिलकर 69 लाख रुपये का घोटाला किया है.

Share this
READ MORE  9 किलो गांजे के साथ GRP ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार; दिल्ली और बिहार के रहने वाले हैं युवक | GRP arrested 2 accused with 9 kg ganja; Youths are residents of Delhi and Bihar