महिला से 80.50 लाख रुपए की ठगी, जांच में जुटी सुपेला थाना पुलिस

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है। आनलाइन वर्क दिलाने के बहाने महिला से 80.50 लाख रुपए की ठगी की गई है। महिला फेसबुक पर आनलाइन वर्क से संबंधित रील्स देख रही थी. उसमें दिए लिंक पर संपर्क कर रुपए डाली, फिर ठगी का अहसास हुआ। सुपेला थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

सुपेला पुलिस के अनुसार दल्लीराजहरा निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है की उनका मायका नेहरू नगर ईस्ट भिलाई में है। वो 21 मई को फेसबुक पर आनलाइन वर्क से संबंधित रील्स देख रही थी। एक रील्स में उसे एक नंबर दिखा। जिस पर पीड़िता ने संपर्क किया तो उसने वहां से उसे एक टेलीग्राम आइडी का लिंक दिया गया। आरोपितों के झांसे में आकर पीड़िता ने उनके बताए हुए खातों पर अलग अलग किस्तों में कुल 80 लाख 50 हजार 806 रुपये भेज दिए। पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ तो उसने सुपेला थाना में शिकायत की।

Share this
READ MORE  मंदिर हसौद गैंगरेप : आरोपियों में ASI का बेटा भी शामिल, पिता ने खुद बेटे को किया अरेस्ट और ले गए थाने