


भिलाई।भिलाई इस्पात संयंत्र BSP के प्रवर्तन विभाग जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। भिलाई गोली कांड में शामिल आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया गया। गोलीकांड में शामिल आरोपी का घर टाउनशिप सेक्टर 6 ए मार्केट के समीप स्थित है। आरोपी ने भिलाई सेक्टर 6 के सड़क 31 की बिल्डिंग में अवैध कब्जा कर घर बनाया था.
जानकारी के अनुसार स्थल पर 100 से अधिक पुलिस कर्मचारी एवं प्रवर्तन विभाग बीएसपी के अधिकारी कर्मचारी मौजूद है। बीएसपी द्वारा इस तरह की कार्रवाई भिलाई में पहली बार की जा रही है। कार्रवाई के दौरान 100 से अधिक पुलिस वाले उपस्थित थे।

वहीं बीएसपी टाउनशिप में फायरिंग कर दो युवकों को घायल करने वाले शातिर बदमाश अमित जोश की बहन के घर से पुलिस ने लोडेड पिस्टल बरामद किया है। सेक्टर 6 में गोली कांड के आरोपियों के घर में बुलडोजर चलाने के बाद BSP के अधिकारियों और पुलिस की टीम सेक्टर 5 पहुंची थी। जानकारी के अनुसार सेक्टर 5 सड़क 13 क्वार्टर नंबर 1A मकान से पुलिस ने लोडेड पिस्टल जब्त किया है। एक तोड़फोड़ कार्रवाई के बाद जब भिलाई इस्पात संयंत्र व पुलिस प्रशासन की टीम उसकी बहन के निवास पर अवैध कब्जा हटाने पहुंची, इसी दौरान घर की तलाशी में लोडेड पिस्तौल मिली।
