राजधानी के होटल बेबीलोन में मिली भाजपा नेता के भतीजी की लाश, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Share this

रायपुर। राजधानी के जेल रोड स्थित होटल बेबीलोन इन में युवती की लाश मिली। युवती की उम्र करीब 25 साल की है। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। होटल बेबीलोन इन के कमरा नंबर 416 में युवती की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। युवती की पहचान अंबिकापुर निवासी वाणी गोयल के रूप में हुई है, जिसके नाम से सरस्वती नगर थाना में गुम इंसान दर्ज था। मृतका सूरजपुर जिला भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल गोयल की भतीजी बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार युवती के ब्‍वॉयफ्रेंड विशाल गर्ग की लाश बीती रात उरकुरा रेलवे स्‍टेशन के पास मिली। उसका शव रेल पटरी पर मिला। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

रायपुर पुलिस ने बताया कि होटल बेबीलोन इन में युवती और उरकुरा रेलवे स्‍टेशन के पास युवक की लाश मिली है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। युवती कल से लापता थी। पुलिस इस मामले की जांच कर विवरण का खुलासा करेगी।

Share this
READ MORE  पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा ने मनाया 40वॉ स्थापना दिवस