MMS scandal : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने थाने में दर्ज कराया बयान, खुद दर्ज कराई एफआईआर

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सोमवार को एम‌एम‌एस कांड के मामले में अपना बयान दर्ज कराने भिलाई नगर थाने पहुंचे। भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी और थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने उनका बयान दर्ज किया। इस दौरान विधायक देवेंद्र ने कहा कि इस मामले में भाजपा राजनीति कर रही है। गृहमंत्री कहते हैं कि वो इसकी जांच कराएंगे, जबकि उन्होंने खुद एफआईआर दर्ज कराकर इसकी जांच की मांग की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

एमएमएस को लेकर बीजेपी के कुछ नेताओं ने दावा किया कि वीडियो में महिला के साथ दिख रहा युवक कोई और नहीं बल्कि विधायक देवेंद्र यादव है। इसके बाद विधायक देवेंद्र यादव ने रोते हुए सफाई दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले विपक्ष के लोगों ने उन्हें बदनाम करने के लिए फर्जी एमएमएस जारी किया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में भी कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के एमएमएस का मामला बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने उठाया। चंद्राकर ने गृहमंत्री विजय शर्मा से मामले से जुड़ी एफआईआर की जांच की जानकारी भी मांगी थी। अब इसी मामले में भिलाई नगर पुलिस पूछताछ करेगी।

Share this
READ MORE  इंडिगो की तिरूपति से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 40 मिनट रही हवा में