नेकी फाउंडेशन के द्वारा 22 जनवरी को विशाल रक्तदान शिविर

Share this

दुर्ग। नेकी फाउंडेशन के द्वारा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर लोगों की मदद के उद्देश्य से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है जो कि इस वर्ष रविवार 22 जनवरी 2023 को अशरफिया आई टी किड्स मुस्लिम सांस्कृतिक भवन केलाबाड़ी दुर्ग (छ.ग.) में आयोजन किया जा रहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

विगत कई वर्षों से नेकी फाउंडेशन एवं अशरफिया ग्रुप एवं समाजसेवी LL.M. एडवोकेट गौरव शर्मा के द्वारा लगातार ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए जाते रहे हैं और इस शिविर में अनेकों जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इस डोनेशन कैंप के लिए लोगों को आमंत्रित करते हुए सक्रिय समाजसेवी अधिवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन करने का हमारा मुख्य उद्देश लोगों की सेवा करना जो आज के समय में बहुत ही जरूरी और आपातकालीन सेवा में जिसकी जरूरत पड़ती है हमारा इस प्रकार से लगातार समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करके जरूरतमंदों को लगातार जान बचाने की मुहिम चलती रहती है और इसी सेवा भावना के साथ लगातार कार्य कर रहे हैं और निश्चित ही इस रक्तदान शिविर के माध्यम से अनेकों लोगों को सहायता मिलती है और मिलेगी। ज्ञात हो कि नेकी फाउंडेशन अशरफिया ग्रुप प्रमुख मो. अकमल और शिबली द्वारा विगत वर्षों से शहर और आसपास के गाँवों में विशेष रूप से आम जन की सहायता के कार्य किये जाते हैं जिनमें कपड़ा, कम्बल, भोजन आदि शामिल हैं।

Share this
READ MORE  गुणवत्ताविहीन सड़क निर्माण को लेकर लामबंद हुए लोग; भ्रष्टाचार का लगाया आरोप | People mobilized for quality road construction; accused of corruption