ऑनलाइन महादेव सट्टा गैंमिग एप का संचालन कर रहा आरोपी पकड़ाया 

Share this

फोन बरामद जिसमें लाखों रूपये का हिसाब किताब मौजूद, थाना भिलाई भट्टी एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्यवाही

दुर्ग न्यूज़। दुर्ग-भिलाई शहरी क्षेत्र में लगातार बढ़ते हुए ऑनलाईन महादेव सट्टा गैंमिग अपराधों पर अंकुश लगाने ऑनलाईन सट्टा कारोबारियों पर प्रभावी करते हुए हर्ष कुमार (24) पिता बसंत कुमार निवासी तिरंगा नगर न्यू खुर्सीपार को पकड़ा गया। वह स्विफ्ट डिजायर कार को विवेकानंद गार्डन सेक्टर 1 भिलाई में पार्किंग कर कार के अंदर बैठकर ऑनलाईन गैमिंग सट्टा का कारोबार मोबाईल फोन के माध्यम से कर रहा था। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर कार क्रंमाक सीजी 07 सीएम 6044 के अंदर बैठे आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ करने ऑनलाईन गैंमिग सट्टा रेड्डी अन्ना 128 नंबर पैनल के माध्यम से सट्टा खिलवाना बताया। उसके मोबाइल का निरीक्षण करने पर उसमें उक्त ऑनलाइन गैमिंग सट्टा के 6,37,330/- रूपये पैसो के लेनदेन के संबध में हिसाब किताब व व्हाट्सअप गुप मौजूद मिला, जिससे आरोपी द्वारा ऑनलाइन गैंमिग सट्टा के कारोबार में उपयोग किया जा रहा 2 नग मोबाईल फोन, 5 नग विभिन्न बैंको के एटीएम कार्ड, 5 नग सिम कार्ड, नगदी रकम 1043/- रूपये व कार स्वीफ्ट डिजायर को जब्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना भिलाई भट्टी में धारा 7,8 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की गई।

Share this
READ MORE  पंचशील पंजाबी समाज के मल्होत्रा चुने गए नये अध्यक्ष