नक्‍सलियों का तेलंगाना में एनकाउन्टर, 6 हार्डकोर नक्‍सली ढेर

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी बीच छत्‍तीसगढ़-तेलंगाना के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा बल के जवानों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ (Naxal Encounter) हुई है। खबरों के अनुसार मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए हैं और दो पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले की सरहद से लगे तेलंगाना के भद्रादीकोठागुडम जिला और पिनपाका मंडल करकागुडम के जंगल में गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ से तेलंगाना भाग रहे नक्सलियों से ग्रेहाउंडस के जवानों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में छह हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। वहीं दो जवानों के घायल होने की खबर है। घायल जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से हथियार व विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया गया है।

Share this
READ MORE  छग में बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेस की न्याय यात्रा आज से, पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण वोरा करेंगे नेतृत्व