एयरपोर्ट पर भड़के विराट कोहली गुस्से में नजर आए, वीडियो बना रहे शख्स को टोका | Virat Kohli who came to Raipur got angry at the airport india new zealand cricket 2023 in raipur

Share this

रायपुर37 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

दुनिया के मशहूर क्रिकेटर्स में शुमार विराट कोहली इस वक्त रायपुर में हैं। बीती शाम जब हैदराबाद से पूरी टीम इंडिया रायपुर पहुंचे तो विरोट साथ नहीं आए। करीब 1 घंटे की देरी से दूसरी फ्लाइट से रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर विराट कोहली थोड़े असहज और नाराज दिख रहे थे। विराट ने काले मास्क से अपना चेहरा ढंक रखा था।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जैसे ही विरोट कोहली फ्लाइट से उतरे, कुछ लोग उनका वीडियो बना रहे थे। नीचे आते ही विराट ने लोगों को इग्नोर किया। उनके साथ शख्स लोगों को हटने को कहता दिखा। इसके बाद विराट पीछे मुड़े और चेतावनी के लहजे में उंगली दिखाकर एक शख्स को वीडियो बनाने से टोका। विराट की नाराजगी जाहिर होते ही उनके साथ मौजूद शख्स ने भी वीडियो बंद करवा दिया। इसके बाद विराट बाहर आए, फैंस शोर मचा रहे थे मगर विराट सीधे गाड़ी में बैठे और होटल की अोर उनकी गाड़ी रवाना कर दी गई।

विराट के देरी से आने को लेकर चर्चा है कि हैदराबाद एयरपोर्ट पर कुछ सुरक्षागत कारणों से उनका आना डीले हुआ। हालांकि जब 3 दिन पहले हैदराबाद में टीम इंडिया पहुंची थी तो भी विराट कोहली अलग एंट्री लेते दिखे थे। बाकि सभी प्लेयर्स ने टीम इंडिया के कपड़े पहन रखे थे। विराट अपने स्टाइलिश कपड़ों, कैप में दिखाई दिए।

फील्ड पर भी दिख चुका है विराट क्रोध
इसी साल शुरुआती सप्ताह में भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज हुई। पहला मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया। शतकीय पारी के दौरान एक ऐसा समय आया जब विराट कोहली हार्दिक पंड्या पर झल्लाए । कुसन रजिथा की तीसरी गेंद को विराट कोहली ने हल्के हाथों से ऑन साइड में खेला। उन्होंने तेजी से एक रन पूरा किया। वह दूसरे रन के लिए लगभग आधी पिच तक आ गए थे लेकिन हार्दिक पंड्या ने उन्हें वापस भेज दिया। वह क्रीज से बाहर भी नहीं निकले। हार्दिक की यह हरकत विराट कोहली को पसंद नहीं आई। वह गुस्से में हार्दिक की तरफ घूरने लगे।

दिसंबर 2022 में विराट कोहली के लिए ढाका टेस्ट अच्छा नहीं रहा। न उनके बल्ले से रन बन रहे थे, न वो कैच पकड़ पा रहे थे लेकिन उनका गुस्सा और अग्रेशन कम नहीं हुआ। मैदान पर वो कभी ऋषभ पंत को घूरते दिखे तो कभी बांग्लादेशी खिलाड़ियों से भिड़ते हुए नजर आए। अंपायर भी उनके गुस्से का शिकार बने।

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में एक रन बनाकर मेहदी हसन मिराज का शिकार बने, आउट होने के बाद विराट कोहली की बहस बांग्लादेश के खिलाड़ी से हो गई। बांग्लादेशी के तैजुल इस्लाम ने आउट होने के बाद विराट कोहली को कुछ बोला। इसपर गुस्सा में विराट कोहली उनकी तरफ बढ़ने लगे। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन और दोनों अंपायर ने आकर विराट कोहली को रोका। इसके बाद विराट शाकिब से कुछ बताते नजर आए और अंपायर ने उन्हें पवेलियन की तरफ जाने को कहा।

पिछले मैच का हाल
बुधवार को हैदराबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले एकदिवसीय मैच के दौरान मिचेल सेंटनर द्वारा विराट कोहली सस्ते में आउट हो गए। इस पर सुनील गावस्कर ने कोहली की आलोचना भी की। सुनील गावस्कर ने कहा था “वो लाइन के अंदर खेला जो गेंद को बाहरी किनारे से पार जाने के लिए बस थोड़ा सा मुड़ने की अनुमति देता है. उसने उस गेंद पर पाछे आकर खेला जिसे उसे आगे खेलना चाहिए था. यह एक छोटी गेंद नहीं थी वो बस थोड़ी सी मुड़ गई और यह एक बल्लेबाज के बाहरी किनारे पर चला गया जो बल्लेबाज जबरदस्त फॉर्म में है।

बुधवार को हैदराबाद में तीन मैचों की श्रृंखला के पहले एक दिवसीय मैच में न्यूजीलैंड पर 12 रन से जीत हासिल करने के बाद शुबमन गिल ने सलामी बल्लेबाज के स्थान के लिए बहस को दोगुना कर दिया। गिल ने 149 गेंदों पर अपने विशेष 208 रन की शानदार पारी खेली और पूरी पारी खेलकर भारत को आठ विकेट पर 349 रन को टोटल पर पहुंचा दिया। कप्तान रोहित शर्मा का 38 गेंदों में 34 रन पारी का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर था, जिससे पता चलता है कि यह एक वन-मैन शो था। 23 वर्षीय गिल मैदान पर किवी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे और एकदिवसीय इतिहास में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए। इसी सीरीज का दूसरा मैच अब 21 जनवरी को रायपुर में होने जा रहा है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने CG के 211 स्कूलों में पीएम श्री योजना का किया शुभारंभ…बोले- केन्द्र सरकार शिक्षा के विकास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी