बलौदाबाजार में हिंसा: भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की 17 सितंबर तक बढ़ी रिमांड 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बलौदाबाजार। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड कोर्ट ने फिर 7 दिनों के लिए बढ़ा दी है। विधायक यादव 17 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने 17 अगस्त को देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था। आज रिमांड खत्म होने पर फिर सीजेएम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई हुई। कोर्ट ने 17 सितंबर तक उनकी रिमांड बढ़ा दी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

जानिए पूरा मामला

बता दें कि गुरु बाबा घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में सतनाम समाज के आस्था के केंद्र अमर गुफा में स्थित महकोनी मंदिर परिसर में आसामाजिक तत्वों ने जमकर तांडव मचाया था। जैतखाम में तोड़फोड़ की घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं राज्य सरकार ने पहले ही जैतखंभ तोड़फोड़ की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए थे। इस घटना को लेकर बलौदाबाजार में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। इस मामले में विधायक देवेंद्र यादव समेत सैकड़ों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक विधायक यादव की 4 बार न्यायिक रिमांड बढ़ाई जा चुकी है।

Share this
READ MORE  कामधेनु विवि में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को RFID लाइब्रेरी स्मार्ट कार्ड का वितरण