


भिलाई। जामुल थाना पुलिस ने 50 लाख रुपए के अवैध लोहा स्क्रैप के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एन्टी क्राइम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना जामुल ने संयुक्त कार्रवाई की है। एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक तापेश नेताम व थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थाना की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था। संयुक्त टीम द्वारा थाना जामुल क्षेत्र में संचालित गोकुल नगर कुरूद स्थित ललित कबाड़ी एवं तिरंगा चौक, छावनी बस्ती जामुल सुरेश पाण्डेय कबाड़ी के गोदाम में रेड कार्यवाही की गई।
ललित कबाड़ी के यहां 4 वाहनों में भरे लोहे का स्क्रैप वजनी 24.08 टन कीमती लगभग 7 लाख एवं जुमला कीमती 47 लाख 44 हजार 9 सौ रूपये को अवैध रूप से लोहा सरिया, एंगल एवं स्क्रैप वाहन में लोड कर रखा था जिसे दस्तावेज प्रस्तुत करने नोटिस दिया गया जो दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। इसी प्रकार सूरेश पाण्डेय कबाड़ी यहाँ रेड कर 1 बोलेरो पिकअप में लोहा टीना स्क्रैप जुमला कीमती 2 लाख, 13 हजार, 5 सौ रूपये को जब्त किया गया है।थाना जामुल में आरोपियो के विरूद्ध धारा 35 (1) (i) (e) BNS/ 303 (2) BNS कायम कर कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी का नाम –
ललित साहू पिता स्व. जीवन साहू, उम्र 54 साल, निवासी आर्य नगर, कोहका, थाना सुपेला 2. सुरेश सिंह पिता रमाशंकर सिंह, उम्र 62 साल, निवासी शंकर नगर, तिरंगा चौक, छावनी बस्ती, थाना जामुल 3. गुलाब सिंह पिता गिरधर सिंह, उम्र 28 साल, निवासी छावनी, भिलाई।
