
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
CG News : सरगुजा में छुई खदान धंसने से 2 लोगों की मौत
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में छुई खदान धंसने से मलबे में दबकर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना लखनपुर क्षेत्र के बिजोरा नाला के पास की है। बताया जा रहा है कि दोनों ग्रामीण सुबह 6 बजे छुई मिट्टी निकालने गए थे। छुई मिट्टी निकालने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
