


जगदलपुर। तेलंगाना के महबूब नगर में एसआईबी की टीम ने सीसीएम पद पर पदस्थ महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिला नक्सली पर एक करोड़ का इनाम था।
तेलंगाना के महबूब नगर में एसआईबी की टीम ने सीसीएम पद पर पदस्थ महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताया गया कि दक्षिण सबजनल ब्यूरो के संपूर्ण क्षेत्र में काम कर रही महिला नक्सली पदमा, कल्पना, सुजाता अक्का, मैनिबाई, झांसी बाई, पति कोटेश्वर राव उम्र 60 वर्ष तेलंगाना राज्य के महबूब नगर से गिरफ्तार की गई।बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिला नक्सली पर एक करोड़ रूपए का इनाम था।

