बर्थडे मनाने गए दो युवक हसदेव नदी के तेज बहाव में बहे

Share this

जांजगीर चांपा। जिले के ग्राम देवरी के पिकनिक स्पॉट में बर्थडे पार्टी मनाने गए दो युवक हसदेव नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में लापता हो गए। घटना पंतोरा चौकी थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार की दोपहर 2 बजे ग्राम कापन निवासी सुखेंद्र बरेठ 22 वर्ष अपने दोस्तो के साथ अपना बर्थडे पार्टी मनाने के लिए 12 दोस्तों के साथ देवरी गांव पहुंचे थे। सुखेंद्र बरेठ का एक दिन पहले बर्थडे था जिसके लिए आज पार्टी मनाने गए हुए थे। इस दौरान अपने एक और साथी लिखेश पटेल 22 वर्ष के साथ नहाने गया हुआ था जिसके बाद दोनों ही नदी के तेज बहाव में बह गए। इसकी जानकारी अन्य साथियों को होने पर सूचना गांव के लोगों और पुलिस को दी गई।

पंतोरा चौकी प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर सैनिकों के गोताखोरों की टीम बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था। खोजबीन की गई मगर कुछ पता नहीं चल सका है। रात होने के कारण तलाश बंद कर दी गई है। सोमवार सुबह से फिर तलाश शुरू की जाएगी।

Share this
READ MORE  मंत्री केदार कश्यप पर खानसामा से मारपीट और गाली गलौज का आरोप