बलरामपुर हिरासत में मौत: SP ने थाना प्रभारी और एक आरक्षक को किया निलंबित, कांग्रेस ने मामले की जांच के लिए 8 सदस्यीय समिति का किया गठन

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बलरामपुर। बलरामपुर के कोतवाली थाना में स्वास्थ्यकर्मी की मौत मामले में बड़ा अपडेट आया है। इस मामले में एक्शन लेते हुए थाना प्रभारी प्रमोद रूसिया और आरक्षक अजय यादव को निलंबित कर दिया गया है। वहीं कांग्रेस ने 8 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बता दें, बीती रात बलरामपुर के कोतवाली थाना के बाथरूम में एनएचएम के कर्मचारी की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मृतक के परिजनों ने रात में कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा खड़ा किया। सैकड़ों लोगों की भीड़ ने थाने में पथराव कर दिया, वहीं परिसर में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।

Share this
READ MORE  भिलाई निगम सभागार में 12 को पीएम आवास की लाटरी