घर में भीषण आग लगने से पांच मवेशी जिंदा जले

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

सूरजपुर। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां घर में भीषण आग लगने से पांच मवेशी जिंदा जल गए। साथ ही किसान का धान जलकर खाक हो गया। यह घटना सोनपुर गांव की है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक भूलन सिंह मारवी, एसडीएम घटनास्थल पहुंचे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुटे, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि मवेशियों और धान को बचाया नहीं जा सका।

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित किसान को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share this
READ MORE  महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर एवं बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन