


धान की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने निगरानी समितियां अलर्ट

० पहले दिन 22 क्विंटल धान जब्त
दुर्ग। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य गुरुवार से प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मागदर्शन में उपार्जन के दौरान अन्य राज्य से धान की आवक कोचियों/बिचौलियों/अन्य अवांछित व्यक्तियों द्वारा किसानों के खाते में धान बेचने के प्रयासों की रोकथाम हेतु जिला एवं विकासखंड स्तर पर निगरानी समिति का गठन किया गया है।
निगरानी सामिति द्वारा धान खरीदी के पहले दिन व्यापारी/कोचियों की जांच के दौरान छोटूलाल देवांगन पिता स्व. फिरन लाल देवांगन निवासी पाटन से 10 क्विंटल तथा लाभचंद जैन पिता परसमल जैन निवासी ग्राम सेलूद से 12 क्विंटल धान की जब्ती मंडी अधिनियम 1972 के अंतर्गत की गई है। धान उपार्जन अवधि में धान के अवैध परिवहन एवं विक्रय को रोकने के लिए निगरानी समिति द्वारा लगातार जांच नियमित रूप से की जाएगी।
