फायर ब्रिगेड पहुंचने तक कार जलकर हुई खाक, पुलिस जांच में जुटी | Car burnt to ashes till fire brigade reached, police engaged in investigation

Share this

भिलाई43 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
जलती हुई कार - Dainik Bhaskar

जलती हुई कार

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भिलाई के शांति नगर क्षेत्र में शनिवार सुबह घर के बाहर खड़ी कार में किसी ने आग लगा दी। आग लगने की सूचना मिलते ही घर वाले उसे बुझाने के लिए भागे। उन्होंने फायर ब्रिगेड को काल किया। जब तक दमकल वहां पहुंचती आग बुरी तरह जल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने कार में लगी आग को बुझाया। पुलिस के मुताबिक यह किसी शरारती तत्वों का काम है। घटना सुबह 4:50 बजे के करीब की है। फायर कंट्रोल रूम के पास कार चलने की सूचना मिलते ही एक गाड़ी वहां भेजी गई। वैशालीनगर थाना अंतर्गत शांति नगर वॉर्ड क्रमांक 10 निवासी द्रोणी कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि उसे किसी ने बताया कि उनके घर के बाहर खड़ी कार में आग लगी है। वो तुरंत उठा और देखा की कार आग का गोला बन चुकी है। उसे आग की लपटों ने घेर रखा है। उसने तुरंत 112 और फायर ब्रिगेड को फोन करके जानकारी दी। सूचना के बाद फायर कर्मी रवाना हुए। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने कार पर लगी आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

जलने के बाद कार की हालत

जलने के बाद कार की हालत

पुलिस कर रही मामले की जांच
वैशाली नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वो सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है कि कार को आग किसने लगाया। पुलिस आसपास रह रहे लोगों से भी पूछताछ करेगी कि उन्हें आखिरी बार कार को कब देखा और आग लगी कार को सबसे पहले किसने देखा। पुलिस इसे शरारती तत्वों का काम बता रही है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  डिस्काउंट में इलेक्ट्रिक स्कूटर पाने की लालच में गंवा बैठा 50 हजार,नेट पर सर्च करने पर आया था कॉल | Lost 50 thousand in the greed of getting an electric scooter at a discount, on the net