स्कूली छात्रा से प्रिंसिपल, दो शिक्षक और डिप्टी रेंजर ने किया गैंगरेप

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी जिले से गैंगरेप का मामला सामने आया है। चार आरोपियों ने मिलकर एक 11 वी क्लास की स्कूली छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपियों में एक स्कूल का प्रिंसिपल, एक हेडमास्टर, एक लेक्चरर और एक डिप्टी रेंजर शामिल हैं।  पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने को मजबूर किया। उन्होंने धमकी दी कि अगर वह किसी से यह बात बताएगी, तो वीडियो सार्वजनिक कर दिया जाएगा और उसे जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। घटना जनकपुर थाना क्षेत्र की है, जहां आरोपियों ने किराए के मकान में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।  जानकारी के मुताबिक पीड़िता शासकीय विद्यालय की छात्रा है और जनकपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर बस से स्कूल आती-जाती है। 15 नवंबर को आरोपियों ने छात्रा को जनकपुर की एक कॉलोनी में स्थित किराए के मकान में बुलाया। वहाँ, स्कूल के प्रिंसिपल अशोक कुमार कुशवाहा (55 साल), लेक्चरर कुशल सिंह परिहार (50 साल), और हेडमास्टर रवींद्र कुशवाहा (48 साल) ने गैंगरेप किया। इसके बाद 22 नवंबर को इन तीनों के साथ बहरासी में तैनात डिप्टी रेंजर बनवारी ने भी घिनौना कृत्य किया।

परिजनों के साथ छात्रा जनकपुर थाना पहुंची, जहां शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों शिक्षक हाईस्कूल देवगढ़ में पदस्थ थे और जनकपुर में किराए के मकान में रहते थे।

READ MORE  महिलाओं के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण हो, जिला न्यायालय में विशेष कार्यशाला

गिरफ्तार आरोपी

  1. अशोक कुमार कुशवाहा (प्रिंसिपल)  
  2. कुशल सिंह परिहार (लेक्चरर)  
  3. रवींद्र कुशवाहा (हेडमास्टर)  
  4. बनवारी (डिप्टी रेंजर) 

Share this