सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई। बीती रात्रि दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार 2 भाइयों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए सुपेला अस्पताल स्थित मॉर्चुरी भेज दिया है। मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

नंदिनी थाना पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान उदय भान चक्रधारी (65 साल) और सतानंद चक्रधारी (71 साल) के रूप में हुई है। शुक्रवार रात 8 बजे की घटना है। जामुल थाना अंतर्गत घासीदास नगर में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घऱ धमधा थाना अंतर्गत तरकोरी जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। ​​​​​​​मोपेड और हाइवा को जब्त कर लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों भाई मोपेड में बैठकर तेज रफ्तार में नंदिनी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वो लोग नंदिनी एयरड्रम के पास पहुंचे सड़क किनारे खड़े हाइवा CG 04 LQ 3203 के पीछे जा घुसे। मोपेड सवार सीधे हाइवा के पिछले पहिया से टकराए। दोनों का सिर हाइवा के पिछले हिस्से इतनी तेजी से टकराया कि उनका सिर वहीं फट गया। अधिक खून निकलने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Share this
READ MORE  राष्ट्रपति मुर्मू का आह्वान चिकित्सक हमेशा मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करें, रायपुर एम्स के द्वितीय दीक्षांत समारोह में हुईं शामिल